Advertisment

CM नीतीश के गढ़ में गरजेंगे राहुल, 5 महीने में 5वीं बार आ रहे हैं बिहार…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय नेताओं का बिहार दौरा लगातार जारी है। एक तरफ एनडीए की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज बिहार आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पिछले 5 महीने में 5वीं बार बिहार दौरा पर आ रहे हैं। राहुल गांधी 6 जून को बिहार के CM नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में पिछड़ा और अति पिछड़ा वोट को साधने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस की तरफ से राजगीर में राहुल गांधी अति पिछड़ा सम्मलेन को संबोधित करेंगे और उन्हें कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियां गिनाएंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के माई बहिन मान योजना को लेकर घर घर जा कर संवाद कर रहे कार्यकर्त्ता, गया जिलाध्यक्ष ने कहा…

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस बिहार में लगातार पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित-महादलित वोट को अपने पाले में करने में जुटे हुए हैं। वे बिहार में अपनी हर सभा में इन समुदाय के लोगों को साधने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी बीते 27 मई को बिहार दौरा पर आने वाले थे लेकिन किसी कारण से उनका दौरान 27 मई की जगह 6 जून को कर दिया गया। 6 जून को वे CM नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के राजगीर में पिछड़ा और अति पिछड़ा लोगों को संबोधित करते हुए अपने पाले में करने की कोशिश करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, झारखंड पुलिस में तैनात है आरोपी…

Goal 6 22Scope News

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...