Wednesday, July 2, 2025

Latest News

Related Posts

राहुल की न्याय यात्रा पहुंची सासाराम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद

सासाराम : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार के सासाराम पहुंच गई है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। सासाराम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रोहतास के डेहरी एनएछ-2 पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। रोहतास के करगहर से कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड के जमुहार में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे।

बता दें कि कल यानी शुक्रवार की सुबह नौ बजे जमुहार से सासाराम शहर होते हुए शिवसागर प्रखंड के खुरमाबाद तक रोड शो करेंगे। 16 फरवरी को रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत खुरमाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। रोहतास के खुरमाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल की न्याय यात्रा कैमूर के लिए रवाना होगी। राहुल गांधी के कल न्याय यात्रा के जनसभा में तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...