Advertisment

‘केंद्रीय मंत्री लगातार यादव जाति को अपमानित करने का रहे हैं काम, गया की धरती से होगा बड़ा आंदोलन’

गयाजी : बोधगया से राजद के विधायक व पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर जाति विशेष पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मांझी लगातार यादव जाति को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने यादवों को बलात्कारी, अपराधी और जमीन कब्जा करने वाला बताया है। विधायक ने इसे शर्मनाक और निंदनीय कहा। जीतन राम मांझी पहले पासवान रविदास और चौधरी समाज से आरक्षण छोड़ने की बात कर चुके हैं। अब यादवों पर हमला कर रहे हैं।

Goal 6 22Scope News

मांझी का यह कहना है कि तेजस्वी यादव की सरकार आई तो दंगे होंगे – कुमार सर्वजीत

कुमार सर्वजीत ने कहा कि मांझी का यह कहना है कि तेजस्वी यादव की सरकार आई तो दंगे होंगे। जातीय झगड़ा होंगे पूरी तरह गलत है। मांझी खुद इस राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जिसे अब जंगलराज बता रहे हैं। विधायक ने कहा कि मांझी जैसे व्यक्ति जिनके ऊपर पूरे देश की जिम्मेदारी है। अगर किसी जाति को बलात्कारी कहे तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले बंद नहीं हुई तो गया की धरती से बड़ा आंदोलन शुरू होगा। वहीं जितने मांझी पर वोट और पद के लिए जमीर बेचने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर तंज, कहा- गुंडागर्दी के लिए जाना जाता है लालू परिवार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...

JPSC Controversy: JPSC में फैसलों पर उठे सवाल, सदस्यों की आपत्ति...

 JPSC में निवर्तमान अध्यक्ष एल. ख्यांगते के कार्यकाल में कई अहम फैसलों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद निर्णय आगे बढ़ने से आयोग...

JPSC Scam: अभय तिवारी के रिमांड में बड़ा खुलासा, 60 से...

JPSC मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID पूछताछ में कथित वसूली सिंडिकेट और 11वीं व 13वीं परीक्षा में पैसे लेने से जुड़े कई...