Advertisment

जनता इस बार विधायक संगीता कुमारी को नहीं देगी वोट – गीता पासी

कैमूर : भले ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सीट का बंटवारा न किया हो। पर मोहनिया आरक्षित सीट का भाजपा के नेताओं ने खुद कर लिया है और खुद सीट से उमीदवारी घोषित कर ली है। ताजा मामला मोहनिया विधानसभा सीट का है। भाजपा नेता और जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने वर्तमान विधायक पर कई आरोप लगायी है। वर्तमान विधायक संगीता कुमारी राजद से जीती और भाजपा से पैसे लेकर भाजपा में शामिल हो गई, यह दल बदलू हैं। जनता को ठगा है। विश्वास के लायक नहीं है। कैमूर में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे क्षेत्र में नेताओं का सरगर्मी तेज हो रही है।

Goal 22Scope News

मोहनिया की आरक्षित सीट पर BJP में बगावत तेज हो गई है

वहीं मोहनिया की आरक्षित सीट पर बीजेपी में बगावत तेज हो गई है। मोहनिया के विधायक संगीता कुमारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा की ही नेता व जिला पार्षद गीता पासी ने कहा कि मोहनिया विधानसभा की सीट से भाजपा का दावेदारी मैं खुद करूंगी। वर्तमान विधायक को जनता ने दरकिनार कर दिया है। साथ कई आरोप लगाई। मोहनिया के दादर गांव स्थित खेल मैदान का चाहरदिवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंची। जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने आज मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोहनिया विधानसभा की वर्तमान विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि विधायक एसी वाली विधायक हैं। जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने चुनाव राजद से जीता और पैसा लेकर बीजेपी में शामिल हो गई। जनता का विश्वास नहीं रहा। इस बार मैं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडूंगी, वर्तमान विधायक ने जनता को ठगा है।

मैं टिकट बीजेपी से लेकर आऊंगी और जीतूंगी भी – गीता पासी

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बनाती है तो जीतने के बाद भी वह किसी दूसरे पार्टी में भाग जाएंगी, उनका क्या भरोसा है। गीता पासी ने बीजेपी से मोहनिया विधानसभा का टिकट की दावेदारी करते हुए कहा कि मैं टिकट बीजेपी से लेकर आऊंगी और जीतूंगी भी। जनता वर्तमान विधायक को वोट देने नहीं जा रही है। अब देखना होगा कि भाजपा मोहनिया आरक्षित सीट से किसे उमीदवार बनाती है।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर तंज, कहा- गुंडागर्दी के लिए जाना जाता है लालू परिवार

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...