बाहुबली MLA रीतलाल की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोली- मारने की हो रही है साजिश

भागलपुर : राजद विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर के केंद्रीय कारा में रखा गया है। अब टॉर्चर और दुर्व्यहार के गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है। रीतलाल यादव को भागलपुर के जेल के तृतीय खंड में रखा गया था। वहीं सोमवार की बीती रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल (JNMCH) मैं भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद वहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल के कैदी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

Goal 3 22Scope News

कड़ी सुरक्षा के बीच JNMCH अस्पताल लाया गया जहां रीतलाल का चल रहा है इलाज

आपको बता दें कि 17 अप्रैल को सरेंडर करने के बाद राजधानी पटना के बेऊर जेल में उन्हें शिफ्ट किया गया था। उसके बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विशेष केंद्र भागलपुर मैं शिफ्ट कर दिया गया था। बिल्डर गौरव कुमार से रंगदारी मांगने व हत्या की धमकी देने का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस जब अपने दलबल के साथ छापेमारी और गिरफ्तारी करने पहुंची तो इस दबाव में रीतलाल यादव ने सरेंडर कर दिया था। अभी वह बीते रात से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल के कैदी वार्ड में एडमिट है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इसकी खबर उनके परिजनों को मिली तो उनकी पत्नी ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि मेरे पति को मारने की साजिश की जा रही है।

यह भी पढ़े : RJD MLA रीतलाल यादव की पत्नी ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा सत्ता पक्ष…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...