Dhanbad : हार्डकोक प्लांट में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त…

Dhanbad : कोयलांचल धनबाद में कोयले की अवैध खरीद बिक्री की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय रांची की टीम ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जगन्नाथ हार्ड कोक प्लांट में औचक छापेमारी की। जहां तय स्टॉक से लगभग 2500 टन अधिक कोयला जब्त किया गया है। कई ट्रक भी लोड हो रहे थे उनकी जांच पड़ताल भी चल रही है।

बताते चले कि इन दिनों जीटी रोड के आसपास संचालित इस जगरनाथ हार्ड कोक के अलावा जगदम्बा वन और 2, अलका इस्पात, केशव हार्डकोक समेत कई अन्य हार्डकोक प्लांट में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खपाए जा रहे हैं जिसमें कई सिंडिकेट से जुड़े हुए लोग शामिल हैं।

कई जगह खपाया जाता है अवैध कोयला

इन हार्डकोक प्लांट को कोयला अवैध खनन के कारण सस्ते दर पर मिल जाता है और कई दफ़ा इन कोयले को डिस्को पेपर के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में अवस्थित कोयला मंडी में खपाया जाता है।

जिस प्लांट में आज छापेमारी हुई है वह एक जनप्रतिनिधि के करीबी का बताया जा रहा है भट्ठा का संचालन कतरास के सी गुप्ता नामक व्यक्ति के द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है, वहां कोयले की सप्लाई किसी चौहान के द्वारा किये जाने की खबर मुख्यालय को मिली थी। फिलहाल जिला खनन विभाग एवं डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती के नेतृत्व में जांच पड़ताल चल रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel