जहानाबाद: जहानाबाद में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की और छापेमारी के दौरान कई कागजात जब्त किया है। होटल में छापेमारी के बाद अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गई। मामले में एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि होटल अवैध रूप से संचालित की जा रही है साथ ही यहां अनैतिक कार्य भी चलता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल संचालक होटल से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई कागजात जब्त किया। हालांकि इस दौरान संचालक मौके से भागने में सफल रहा। अवैध रूप से होटल संचालन के आरोप में पुलिस ने संचालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- JEHANABAD में नहीं थम रही मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
JEHANABAD JEHANABAD
Highlights


