26 संदिग्धों में तीन दरभंगा के, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

एसएसपी अवकाश कुमार ने की पुष्टि

दरभंगा : पटना में पकडे गए 26 संदिग्धों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी में

तीन अभियुक्त दरभंगा जिले के रहनेवाले हैं.

इसकी पुष्टि खुद दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने की.

कई जगहों पर पुलिस ने की छापेमारी

एसएसपी ने मीडिया को बताया कि तीन अभियुक्त में से एक अभियुक्त दरभंगा शहर के

उर्दू बाजार मुहल्ले का रहनेवाला नुरुद्दीन जंगी है.

जबकि दो सनाउल्लाह, मोहम्मद मुस्तिकिन अभियुक्त दरभंगा के सिंघवाड़ा प्रखंड इलाके के रहनेवाले हैं.

इन तीनों लोगों की पहचान भी हो गयी है. दरभंगा पुलिस लगातार तीनों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की है.

पुलिस खंगाल रही तीनों के अपराधिक इतिहास

दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया की पटना एसएसपी से संपर्क करने के बाद दरभंगा पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज़ कर दी है, और कई जगहों पर न सिर्फ पुलिस की छापेमारी कर रही है बल्कि इन तीनों के अपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है.

26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पटना में चल रहे आतंकी योजना से जुड़े बड़े मामले के खुलासे के बाद फुलवारीशरीफ आतंक मॉड्यूल के सभी आरोपियों का नाम सामने आ गया है. दरअसल फुलवारीशरीफ पीएफ़आई और एसडीपीआई मामले में कुल 26 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. इन सभी आरोपियों के नाम की सूची सामने आ गयी है. इन सभी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर मामले दर्ज किए गए हैं.

भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का प्लान डीकोड होने के बाद मची खलबली

बता दें, भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने का प्लान डीकोड होने के बाद खलबली मच गई है. इसके साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. एफआईआर में 26 लोगों को नामजद बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार तामिलनाडु और केरल से 12 लोग आये थे जो लोगों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही तलवारबाजी की भी ट्रेनिंग दे रहे थे. पटना पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से कई विदेशी दस्तावेज जब्त किए हैं जो प्रतिबंधित और गिरफ्तार दोनों सदिग्धों के तार कई देशों से जुड़ा है.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!