नालंदा : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट की कार्रवाई लगातार जारी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में राजगीर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। अरुण कुमार सिंह राजगीर में तैनात हैं और वे देवघर के रहने वाले हैं। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह पुलिस बिल्डिंग कॉरपोरेशन राजगीर में पोस्टेड हैं। उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। विशेष निगरानी विभाग द्वारा मिल रही जानकारी के अनुसार इनके खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कर न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद आज इनके ठिकानों पर छापेमारी की गयी। विशेष निगरानी विभाग के एडीजी नैयर हसनैन खान के मुताबिक अरुण कुमार सिंह के राजगीर स्थित आवास और पैतृक घर देवघर में छापेमारी चल रही है।
राजगीर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के दो ठिकानों पर छापेमारी
Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...
झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...
Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...
Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...
Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...
देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

















