बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष के नौ ठिकानों पर छापेमारी

डीओयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में की छापेमारी

एक सप्ताह पूर्व बालू उत्खनन मामले में निलंबित एमवीआई के ठिकानों पर भी ईओयू ने की थी छापेमारी

आरा : आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार सुबह बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ धीरज के नौ ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद ये बड़ी कार्रवाई हुई है. अपराध इकाई ने नरेंद्र सिंह उर्फ धीरज के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया था. जिसमें उन पर स्वयं व अपने परिजनों के नाम पर करोड़ों की अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसके पश्चात उनके नौ ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

नरेंद्र सिंह के भाई के आवास पर भी मारा छापा

छापेमारी के लिए आर्थिक अपराध इकाई ने पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में नौ विशेष टीम का गठन किया गया था. आर्थिक अपराध इकाई द्वारा उनके पटना के बेउर महावीर कॉलोनी स्थित नरेंद्र सिंह के आवास पर छापेमारी चल रही है. इसके अलावे भोजपुर जिले के सहार थाना के मुजफ्फरपुर गांव स्थित नरेंद्र सिंह के पैतृक आवास पर भी छापेमारी की गयी है. साथ ही नरेंद्र सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह के आरा शहर के भेलाई रोड के कृष्णानगर स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है. नरेंद्र के भाई विजेंद्र कुमार विमल का भी आरा में मकान है. वहां भी छापेमारी की जा रही है. वहीं दूसरी ओर अरवल जिले में भी नरेंद्र के भाई के घर पर छापा मारा गया है. आपको बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई ये उम्मीद जताई जा रही है कि छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिलेगी.

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर हुई कार्रवाई

बता दें कि नरेंद्र सिंह उर्फ धीरज बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं. लेकिन उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पहले जांच की और पक्की सूचना जुटा ली. इसके बाद नरेंद्र सिंह और उनके भाइयों के घरों पर एक साथ छापेमारी की गई है. छापेमारी की कार्रवाई पटना, आरा और अरवल जिले में चल रही है.

बता दें कि इसी वर्ष सात जून को भोजपुर पुलिस ने खाकी के बल पर चल रहे बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया था. जिसमंे रैकेट संचालन में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ धीरज यादव के भाई अशोक यादव को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा दिया था. उसकी गिरफ्तारी अरवल स्थित आवास से हुई थी. वहीं पुलिस ने सहार स्थित उसके घर पर छापेमारी की.

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...