चलती ट्रेन से गिरा रेलवे टेक्नीशियन, प्रधान खांटा स्टेशन के पास हुआ हादसा, हालत गंभीर

Dhanbad: हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रधान खांटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे का एक टेक्नीशियन चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन से उतरने की कोशिश में प्लेटफॉर्म से पहले ही गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसका दाहिना हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा युवक के शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गयाः

घटना की सूचना मिलते ही प्रधान खांटा पोस्ट के आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल बिजली राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

चलती ट्रेन से गिरा रेलवे टेक्नीशियन – घायल की पहचान मो. शमशेर अंसारी के रूप में हुईः

मौके से मिले आईडी कार्ड के आधार पर युवक की पहचान मो. शमशेर अंसारी के रूप में हुई है। वह धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंगियाटांड का निवासी बताया जा रहा है। आईडी कार्ड में यह भी दर्ज है कि वह पूर्व रेलवे (Eastern Railway) में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

रेलवे प्रशासन ने की जांच शुरूः

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह स्पष्ट किया जाएगा कि युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश क्यों कर रहा था। वहीं, रेलवे कर्मियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...