विशाखापत्तनम: Husband and Wife के बीच लड़ाई झगड़ा और कहासुनी आम बात है। हालांकि यह लड़ाई झगड़ा कई बार विध्वंसक रूप भी ले लेता है लेकिन इस बार पति पत्नी की लड़ाई की वजह से रेलवे को तीन करोड़ का नुकसान हो गया। रेलवे को नुकसान के बाद पति को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया जिसके बाद पति ने कोर्ट में अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी डाली है। दरअसल पति ने अपने ड्यूटी के दौरान फोन पर पत्नी को ओके कहा था और इसी एक शब्द की वजह से रेलवे को तीन करोड़ का नुकसान हो गया।

रेलवे को नुकसान होने के बाद फिर रेलकर्मी पति के खिलाफ कार्रवाई हुई और पति को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल विशाखापत्तनम के रहने वाले एक व्यक्ति जो कि रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं। वे अपने ड्यूटी के समय में एक साथ ही अपनी पत्नी और ऑफिस के किसी कर्मी दोनों से अलग अलग फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी को किसी बात के जवाब में ओके कहा जिसे उनके कर्मी ने समझ लिया कि उसे बोला और उसने ट्रेन को प्रतिबंधित रूट पर सिग्नल दे दिया जिसकी वजह से रेलवे को तीन करोड़ का नुकसान हो गया।
इसके बाद रेलवे ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। रेलवे की तरफ से कार्रवाई होने की वजह से अब पति ने कोर्ट में अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी डाला है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर धोय


