Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बारिश से हाहाकार: डैमों के गेट खोले गए, गुमला में कंस नदी का पुल टूटा

बारिश से हाहाकार : झारखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के ऊपर बना निम्न दबाव लगभग पूरे प्रदेश में असर डाल रहा है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिला। गुमला जिले के सिसई प्रखंड में कंस नदी पर बना 17 साल पुराना डाड़हा छरदा पुल पानी के दबाव से टूट गया। यह पुल लोहरदगा जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता था। पिछले वर्ष ही पुल का एक पिलर कमजोर हो गया था, लगातार बारिश और मिट्टी के कटाव से यह पुल ढह गया।

  • झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित।
  • मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक का अलर्ट जारी किया।
  • गुमला में कंस नदी पर बना 17 साल पुराना पुल टूटा।
  • पतरातू और तिलैया डैम के गेट खोले गए।
  • निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा।
  • रांची में 24 घंटे में 30 मिमी से अधिक बारिश।

बारिश से हाहाकार : डैमों के गेट खोले गए

तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार रात पतरातू डैम के चार गेट खोले गए थे। रविवार सुबह बाकी चार गेट भी खोल दिए गए। इसी तरह तिलैया डैम के गेट भी खोले गए हैं। डैम से छोड़े गए पानी ने निचले इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

बारिश से हाहाकार : राजधानी में दिनभर रुक-रुक कर बारिश

रविवार को राजधानी रांची में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार की रातभर लगातार वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची शहर में लगभग 30 मिमी बारिश, जबकि नामकुम, तोरपा जैसे ग्रामीण इलाकों में करीब 55 से 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई

Commercial Advertisment

Rabi Seed Distribution Jharkhand: खेती की लागत होगी कम? पाकुड़िया में...

Rabi Seed Distribution Jharkhand, पाकुड़िया: पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा लैम्पस कार्यालय में रबी मौसम 2026 के लिए बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...

Sahastrabahu Shaurya Diwas: कैमूर में धूमधाम से मना सहस्त्रबाहु महाराज का...

Sahastrabahu Shaurya Diwas, भभुआ (कैमूर): बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में मंगलवार को भगवान सहस्त्रबाहु (सहस्त्रार्जुन) महाराज की जयंती पहली बार भव्य तरीके...

Giridih Witchcraft Murder Case: बच्चे की मौत के बाद महिला को...

Giridih Witchcraft Murder Case: झारखंड के गिरिडीह जिले में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक 59 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है।...