नगर उंटारी स्टेशन पर रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

नगर उंटारी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव 23 मार्च से

रांची:  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453/12454) का ठहराव धनबाद मंडल के नगर उंटारी स्टेशन पर निर्धारित किया है। यह ट्रेन 23 मार्च से नगर उंटारी स्टेशन पर रात 21:45 बजे पहुंचेगी।

हटिया-टाटानगर मेमू 22 मार्च तक रद्द:

रांची दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

  • टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर (58023/58024): 21 से 23 मार्च तक रद्द।
  • हटिया-टाटानगर मेमू (68036): 22 मार्च तक रद्द।
  • टाटानगर-हटिया मेमू (68035): 21 से 23 मार्च तक रद्द।

Also Read : रांची-देवघर विमान सेवा अचानक बंद, ऑपरेशनल कारण बताए गए

आद्रा मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित:

आद्रा मंडल के पुरुलिया-कोटशिला रेलखंड में दोहरीकरण कार्य के कारण 21 और 22 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा:

  • खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035/18036): 21 और 22 मार्च को रद्द।
  • आद्रा-बरकाकाना मेमू (68041/68042): 21 और 22 मार्च को रद्द।
  • आसनसोल-रांची मेमू (63598/63597): 22 मार्च को रद्द।

हटिया-ओरगा सेक्शन का निरीक्षण आज: 

 रांची रेल मंडल में हटिया-ओरगा सेक्शन में डबल लाइन कार्य की प्रगति का शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद इस सेक्शन को चालू करने का निर्देश जारी किया जा सकता है, जिससे राउरकेला-हटिया के बीच रेल यातायात सुगम हो जाएगा।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...