‘5 लाख वोट से दिलाएं NDA को जीत’, बांका में राजनाथ सिंह ने की चुनावी सभा

बांका: भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बांका के शंभूगंज प्रखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का एनडीए गठबंधन के नेताओं ने गर्मजोशी से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर एवं बुके और हाथ में तलवार देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से चुनावी सभास्थल गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- जिला प्रशासन के पाबंदी के बाद विहिप का बड़ा फैसला ‘NALANDA में नहीं निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा’

राजनाथ सिंह ने बांका लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी गिरधारी यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए 5 लाख वोटों से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि अब बदलाव दिख रहा है। बिना भेदभाव के मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सबको मिला, न जाति देखा न धर्म। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंच पर आते ही मैदान भारत माता की जय, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कहा ‘नहीं है कोई चुनौती’

बांका में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांका लोकसभा एनडीए प्रत्याशी गिरधारी यादव को इस बार आप लोग 5 लाख वोटो से जीत दिलाएं। जीतने के बाद मैं यहां पर आकर आप लोगों के बीच सिर झुका कर आपका अभिनंदन करूंगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष कहती है कि हमारी सरकार बनेगी तो मोदी को जेल भेज देंगे। हम तो कहते हैं किस माय के लाल में ताकत है कि मोदी सरकार को जेल भेज देगा। आज देश में भ्रष्टाचार करने वाले खुद जेल जा रहे हैं।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NDA

NDA
NDA
NDA

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu: गंगा पर बन रहा बिहार का शानदार...

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu, पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देने वाली कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन महासेतु परियोजना लगभग तैयार है। गंगा नदी...

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...