काराकाट में राजनाथ ने कहा- RJD की निकलती जा रही है हवा

काराकाट : लोकसभा चुनाव आखिरी दौर में पहुंच चुका है। सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है। सभी पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार दौरे पर हैं। आज वह पटना प्रमंडल में शामिल आठ लोकसभा सीटों के लिए राजनाथ सिंह चार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उनकी पहली सभा बिक्रमगंज, दूसरी काराकाट, तीसरी दिनारा और अंतिम सभा पटना साहिब में होने वाली है।

GOAL Logo page 0001 27 22Scope News

RJD की निकलती जा रही है हवा – राजनाथ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने काराकाट में चुनावी जनसभा किया। यहां से एनडीए के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद की हवा निकलती जा रही है। अब इन लोगों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन बना लिया है। राजद के बारे में मैं केवल एक बात कहूंगा कि लालटेन कितनी रौशनी देगा, लालटेन ज्यादा से ज्यादा एक कमरे में रौशनी दे सकता है इससे ज्यादा लालटेन की ताकत नहीं है। लालटेन की हालत ये हो गई है कि लालटेन का तेल अब समाप्त हो रहा है। जब लालटेन का तेल खत्म होने लगता है तब बत्ती भभकने लगती है। मतलब अब लालटेन बुझने वाली है। यही हाल राजद के लालटेन का है।

पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन से बातकर युद्ध को रोकवाया

काराकाट संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। बिक्रमगंज में राजनाथ सिंह ने कहा रूस और यूक्रेन की लड़ाई चल रही है। यूक्रेन में हजारों बच्चे पढ़ रहे थे। बच्चों की जिंदगी बचाने की चुनौती थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने टेलीफोन उठाया, रूस के राष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की और युद्ध रुक गया। यह भारत की ताकत है। हमने जो कहा है, वो किया है। उन्होंने कहा था धारा-370 समाप्त करेंगे और किया है। राम मंदिर बनाएंगे कहा था, बनाया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कर दी। आज पांच किलो मुफ्त राशन लोगों को मिल रहा है। एक घर में चार लोग हैं, तो चारों को मिल रहा है।

रामलला अपनी झोपड़ी से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हैं – रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि रामलला अपनी झोपड़ी से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हैं। लोगों को पक्का घर दिया, शौचालय बनाया तो एहसान नहीं किया। हम सत्ता में है, लेकिन सेवक के रूप में काम करते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह मिला है। यह जानते थे कि मोदी सिलेंडर बांटेंगे। राजनाथ ने कहा कि 70 साल पूरा करने वाले लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा, चाहे किसी जाति या धर्म के हों। रक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना का टीका सबको लगा, जिस समय संकट आया था, टीका नहीं था। उस समय पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया, भारत में सभी लोगों को टीका लगा, कई देशों को टीका दिया गया है।

जात-पात की राजनीति नहीं करे, देश कैसे आगे बढ़े इसपर बात हो

रक्षा मंत्री ने कहा कि जात-पात धर्म पर नहीं जाएं, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए होती है। देश के स्वाभिमान, मान, सम्मान बनाने के लिए होती है। पहले कांग्रेस के शासन काल में बराबर आतंकवादी वारदात होती थी। अब शायद ही कभी होता हो। इसलिए, देश का सवाल है, उपेंद्र कुशवाहा ​को गैस सिलेंडर छाप पर मुहर लगा कर विजयी बनाएं। जनसभा को उपेंद्र कुशवाहा, राधा मोहन सिंह, निवेदिता सिंह ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े : ‘लालू प्रसाद से बड़ा लुटेरा कोई नहीं, भ्रष्टाचार के ईर्द-गिर्द धुमती रही है उनकी राजनीति’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...