Advertisment

संथाल में राजनाथ सिंह की चुनावी सभा, बीजेपी के दिग्गजों का जारी दौरा

रांची: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज महगामा के ठाकुर गंगी प्रखंड में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में वह बीजेपी के उम्मीदवार अशोक कुमार के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। यह सभा दूसरे चरण के चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार का हिस्सा है, जिसमें पार्टी के बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है।

6 22Scope News

बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार चुनावी जनसभाओं में हिस्सा ले रहे हैं और एनडीए के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। आज शिवराज सिंह चौहान, हेमंता विश्वास शर्मा और राजनाथ सिंह की सभाएं भी होने वाली हैं। खासकर संथाल क्षेत्र में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और इस इलाके के मतदाताओं से समर्थन हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी के दिग्गज संथाल क्षेत्र में जाकर जनसभाओं के जरिए चुनावी हुंकार भर रहे हैं, ताकि पार्टी को सत्ता में लाया जा सके।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...