सबको हंसाने वाला रूला गया, नहीं रहे राजू श्रीवास्तव

नई दिल्ली : रूला गया राजू श्रीवास्तव – सबको हंसाने वाला मशहूर कॉमेडियन सभी को रूला गया.

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन बुधवार को गया.

वे 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से एम्स में भर्ती थे. राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे.

उन्हें उस समय हार्ट अटैक आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे.

राजू श्रीवास्तव के निधन पर नेता, अभिनेता सहित कई लोगों ने शोक जताया है.

बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी थी.

कॉमेडियन को पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद

उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया. भरपूर कोशिश के बाद भी डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को बचा नहीं पाए

और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए.

कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति- केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, फिल्म जगत में अपने सहज हास्य से एक अलग पहचान बनाने वाले

प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं हमारे अतिप्रिय भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से मन व्यथित है.

उनका निधन कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.

कॉमेडी शो से राजू को मिली पहचान

राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था.

रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था. राजू को मगर पहचान कॉमेडी शो

The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी.

इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था.

राजू श्रीवास्तव एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ साथ नेता भी थे. वे बीजेपी से जुड़े थे.

राजू का बिना किसी गॉडफादर के इतनी सफलता हासिल करना इंस्पायरिंग है.

फिटनेस का ध्यान रखते थे राजू

राजू श्रीवास्तव अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे. राजू जिम और वर्कआउट को मिस नहीं करते थे.

वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और हमेशा फैंस को हंसाना ही उनका मकसद होता था.

उनके इंस्टा अकाउंट पर कई फनी और मजेदार वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगी.

राजू श्रीवास्तव अब इन्हीं कॉमिक वीडियोज के जरिए फैंस की यादों में बन रहेंगे. राजू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए.

सेलेब्स-फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

राजू श्रीवास्तव के यूं अचानक अलविदा कहने से सभी शॉक्ड हैं. बॉलीवुड और टीवी गलियारों में मातम पसरा हुआ है. किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा. सोशल मीडिया पर नम आंखों से फैंस और सेलेब्स कॉमेडियन को याद कर रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वो चेहरा जो हमेशा हंसता हुआ ही नजर आया था, चाहे टीवी स्क्रीन हो या सोशल मीडिया अकाउंट, अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर की बदौलत करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजू का यूं अलविदा कह जाना शॉकिंग है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राजू की कमी कोई नहीं पूरी कर पाएगा.

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...