राज्यसभा उपचुनाव पर संशय: शिबू सोरेन के निधन के बाद सिर्फ 10 महीने का कार्यकाल शेष

रांची: झारखंड से राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट रिक्त हो गई है, लेकिन इस सीट के लिए केवल 10 महीने का कार्यकाल शेष होने के कारण उपचुनाव को लेकर संशय बना हुआ है। शिबू सोरेन 22 जून 2020 को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे और उनका कार्यकाल 21 जून 2026 तक निर्धारित था, किंतु 4 अगस्त 2025 को उनके निधन से यह सीट खाली हो गई।

झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता ए. अल्लाम ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 147 के तहत राज्यसभा में असामान्य रूप से रिक्त हुई सीट (मृत्यु या इस्तीफा) को भरने के लिए उसी राज्य के निर्वाचक मंडल द्वारा सदस्य चुना जाता है, जो शेष कार्यकाल तक पद पर रहता है। हालांकि, कानून में यह स्पष्ट प्रावधान नहीं है कि यदि कार्यकाल एक वर्ष से कम हो, तो चुनाव नहीं कराया जाएगा, लेकिन चुनाव आयोग के प्रचलन में यह मान्यता है कि इतने कम समय के लिए उपचुनाव कराना प्रशासनिक रूप से अव्यावहारिक और अनुचित माना जाता है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि राजनीतिक समीकरण, शक्ति संतुलन या कोई विशेष परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो केंद्र सरकार के आग्रह पर चुनाव आयोग एक वर्ष से कम कार्यकाल के लिए भी उपचुनाव करा सकता है। अतीत में ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां कम शेष अवधि के बावजूद उपचुनाव कराए गए हैं।

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img