राकेश सिंह का तेजस्वी पर हमला, कहा- जनता के बीच जाकर कर रहे हैं ‘माय-बाप’

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट पर लिखा कि जन विश्वास यात्रा में हम पर बुल्डोजर नहीं फूल बरसाया जा रहा है। इसी पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है।बीजेपी प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा कि सदन चल रहा है और सदन में जनता की समस्या को रखने के बजाय वो घूम रहे हैं।

राकेश सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता के बीच जाकर माय बाप कर रहे हैं। सत्ता से जाने के बाद माय बाप करते हैं। जब सत्ता आती है तो भाई-भाई, मां-पिताजी और बाप बेटा इतने में ही रहते है। राकेश सिंह ने कहा कि अब तो समय आ रहा है जो गड़बड़ी किया है उस पर तो बुल्डोजर चलेगा। कोई बचाने वाला नहीं आएगा। कितना भी माई-बाप कर लें बिहार की जनता ने तय कर लिया है अब ऐसे लोगों को सबक सिखाना है।

राजद के सांसद मनोज झा पर राकेश सिंह ने कहा कि मनोज झा राजनीति में कितने दिन से हैं। वो चापलूसी करके भले ही राज्यसभा में चले गए हैं। लेकिन वो राजनीति कहा किए हैं। बिहार के बारे में जानते कहा है। मनोज झा दिल्ली में बैठकर केवल बनवाटी करते आए हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...