पटना : लोकसभा चुनाव के परिणाम और सरकार बनने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया।
जिन लोगों को जनता ने झुनझुना थमा दिया, वह क्या बोलेंगे – गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा जिन लोगों को जनता ने झुनझुना थमा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से आठ मंत्रियों को केंद्र में जगह दी है। इन्हीं के सहारे बिहार के विकास के लिए दोनों सरकार मिलकर ऊंचाई पर ले जाएंगी।किसानों और मजदूरों का यह लक्ष्य है कि बिहार को ऊपर तक ले जाना है। फिर से बिहार के जनता को बधाई। तेजस्वी यादव द्वारा यादव समाज पर गोली चलाने वाले बयान पर गिरिराज ने कहा कि क्रिमिनल का कोई जात नहीं होता, अपराधियों का कोई जात नहीं होता। जनता ने जिन्हें व्हीलचेयर पर बैठा कर झुनझुना थमा दिया, वहीं आज बोल रहे हैं।
यह भी पढ़े : ललन सिंह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Highlights







