मतदाता जागरूकता अभियान की तहत निकली रैली

मझौलिया (पश्चिम चंपारण) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया के सौजन्य से शुक्रवार के दिन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओमप्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने वाला है। हम लोग मतदान करने के लिए 18 वर्ष से ऊपर के जितने लोग हैं उनको मतदान करने के लिए जागरुक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। क्योंकि मतदान हमारा अधिकार है। इसी को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मझौलिया में रैली निकाली गई। इस जागरूकता अभियान में सरोज देवी, छठी देवी, संजीता देवी, राधिका देवी, नजमा खातून और मनोरमा देवी सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलेट तथा स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!