PATNA में भव्य होगी रामनवमी की झांकी, बाहर से बुलाये गये हैं कलाकार

पटना: रामनवमी के अवसर पर पटना में 54 झांकियां निकाली जाएगी। झांकी में हाथी घोडा के साथ ही शिव तांडव भी देखने को मिलेगा। झांकियों को आकर्षक बनाने के लिए महाराष्ट्र, झारखण्ड, बंगाल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कलाकार बुलाए गए हैं। उक्त बातों की जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा विधायक सह श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति डाकबंगला पटना के संयोजक नीतिन नवीन ने दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नीतिन नवीन ने कहा की रामनवमी की झांकियां पिछले वर्षों की तुलना में विशेष होगी।

झांकी में अयोध्या का राममंदिर का भी झलक देखने को मिलेगा। नीतिन नवीन ने कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद यह पहली रामनवमी है। इस बार पूरे पटना में झंडा लगा कर भगवामय कर दिया गया है। इस दौरान झांकियां बैंड बाजे के साथ निकलेंगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई अन्य मंत्री भी भाग लेंगे। रामनवमी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही करीब 20 हजार लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पटना महोत्स्व के रूप में मनाएं। इस दौरान कैलेंडर भी जारी की गई

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- खगड़िया में NDA प्रयाशी ने दाखिल किया नामांकन, कहा ‘करूंगा चौमुखी विकास’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA
PATNA
PATNA

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...