रामसूरत राय का लालू पर तंज, कहा- बिना किसी वजह के किसी पर सवाल नहीं उठाती BJP

पटना : बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर सियासत खूब हो रही है। सियासत होने की वजह है लालू यादव ने अपने जन्मदिन पर जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बाबासाहेब की तस्वीर को अपने पैरों के सामने रखे हुए हैं। इसी को लेकर बिहार में माहौल गरम है। उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमाम कार्यकर्ता सहित बड़े नेता लगातार लालू यादव और उनके परिवार पर हमलावर है। इसी क्रम में न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक रामसूरत राय ने कहा कि बीजेपी बिना बेवजह किसी बात को लेकर के किसी पर सवाल नहीं उठाती है।

Goal 3 22Scope News

लालू यादव को अतिपिछड़ा और दलित समाज से माफी मांगना चाहिए – रामसूरत राय

रामसूरत राय ने आगे कहा कि लालू यादव ने ऐसा काम ही किया है। उन्हें अतिपिछड़ा सामाज और दलित समाज से माफी मांगना चाहिए। क्योंकि उन्होंने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जिस प्रकार से अपमान किया है यह एक अपराध है और इसके लिए उन्हें माफी मांगना पड़ेगा। क्योंकि उनकी मनसा ही यही रहती है यह लोग दिखावा और ढोंग की राजनीति करते हैं। साथ जिन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को दूसरे पर आरोप लगाने से पहले अपने बारे में सोचना चाहिए कि उनमें कितना छेद है।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज, लालू-तेजस्वी मांगे माफी

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!