रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Desk. मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘रामायण’ जैसे ऐतिहासिक शो के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 31 अगस्त 2025 की सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों से वह लंबे समय से जूझ रहे थे।

‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने जताया शोक

वहीं प्रेम सागर के निधन की खबर सामने आने के बाद ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेम सागर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है। रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें।”

प्रेम सागर का सफर

प्रेम सागर, पेशे से एक फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने 1968 में एफटीआईआई (FTII) से ग्रैजुएशन किया था। उनके प्रमुख कार्यों में टीवी शो विक्रम और बेताल (1985) और अलिफ लैला एवं फिल्में चरस, ललकार महत्वपूर्ण है। प्रेम सागर ने इन प्रोजेक्ट्स में डायरेक्शन और प्रोडक्शन दोनों में अहम भूमिका निभाई थी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू इलाके में किया जाएगा।

रामानंद सागर फाउंडेशन की विरासत

प्रेम सागर, रामानंद सागर फाउंडेशन से भी गहराई से जुड़े हुए थे। यह एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइज़ेशन है जो शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए काम करता है। यह संस्था महाराष्ट्र के गांवों और पिछड़ी कम्युनिटीज में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित करती है। अब इस सामाजिक विरासत को प्रेम सागर के बेटे शिव सागर आगे बढ़ाएंगे।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...