रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्व. रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 9:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया।
एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को सीधे झारखंड विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम दर्शन कराया जाएगा।
इसके बाद शव को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला ले जाया जाएगा।
घाटशिला के माऊ भंडार मैदान और झामुमो कैंप कार्यालय में भी पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।