Ramgarh- मिथेन गैस के रिसाव से किसानों में हड़कंप

Ramgarh- मांडू प्रखंड के कई गांवों में मिथेन गैस का रिसाव के कारण किसानों में हड़कंप की स्थिति है. मिथेन का रिसाव मुख्य रुप से लईयो उत्तरी और लईयो दक्षिणी पंचायत में हो रहा है.

यहां बता दें कि यह पूरा इलाका का सीसीएल का है. सीसीएल की ओर से ही इन गांवों में उत्खन किया जा रहा है. लेकिन मिथेन गैस का इस रिसाव को रोकने के लिए सीसीएल की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि दिन पर दिन गैस का यह रिसाव भंयकर रुप लेता जा रहा है.

लईयो उत्तरी पंचायत के मुंडल टोगरी और कोठीटांड़ में डीप बोरिंग से मिथेन गैस का रिसाव की खबर है. बतलाया जा रहा है कि इस रिसाव के कारण इन दोनों पंचायतों के करीबन दस हजार लोगों की जिंदगी खतरे में है.

मिथेन का प्रेसर इतना अधिक है कि कोठीटांड़ और मुंडल गांवों में बारह से पंद्रह फीट ऊपर पानी गिर रहा है. गैस रिसाव के कारण काफी तेज आवाज भी निकल रही है. किसानों का कहना है कि इसके कारण किसानों की खेती बर्वाद हो रही है. साथ ही पशुओं के लिए यह जहर साबित हो रहा है. इसके साथ ही  गांवों का पानी भी प्रदुषित हो रहा है.

किसान कहते हैं कि इस रिसाव के कारण उनकी खेती खतरे में पड़ गयी है. जब खेती ही नहीं रहेगी तब हमारी आजीविका का क्या होगा. लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद सीसीएल प्रबंधन किसानों की समस्या को सुनने को तैयार नहीं है, और न ही प्रशासन के स्तर पर हमारी समस्यायों का समाधान की दिशा में कोई कदम उठाया जा रहा है.  

किसानों की समस्याओं का अब मिनटों में होगा समाधान, इस एप पर मिलेगी हर जानकारी

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...