Advertisment

Ramvilas Paswan जी के संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता-सम्राट चौधरी

खगड़िया: खगड़िया में भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि रामविलास पासवान जी का पूरा जीवन वंचितों, गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों के लिए संघर्ष करते हुए बीता। उनके संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी प्रतिमा हमें उनके आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व न्याय की स्थापना के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी की विचारधारा और उनकी सेवा भावना हमें सिखाती है कि कैसे राजनीति का उपयोग समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए किया जा सकता है। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हम सभी का कर्तव्य है। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह प्रतिमा रामविलास पासवान जी के महान व्यक्तित्व और उनकी अमिट छाप की प्रतीक है, जो हमें उनके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी की याद दिलाएगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और रामविलास पासवान जी के अनुयायी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समानता और न्याय के लिए रामविलास पासवान जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें-  पहले न School था, न शिक्षक, नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया- मनीष वर्मा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Ramvilas Paswan Ramvilas Paswan Ramvilas Paswan

Ramvilas Paswan

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...