Ranchi : मैक्लुस्कीगंज में आदमी को जिंदा जलाने मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, इसलिए हुई थी…

Ranchi : रांची के मैक्लुस्कीगंज में बीएसएनएल के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के काम में लगी एक निजी कंपनी के कंटेनर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार व मोबाइल बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : कहर बनकर गिरा हाइटेंशन तार, पक्षी समेत एक साथ आठ पशुओं की मौत… 

गिरफ्तार अभियुक्तों में चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटांड़ का रहने वाला रवि मुण्डा व दिनेश उरांव, चान्हो थाना क्षेत्र के तेतरटोली का महेश उरांव, मैक्लुस्कीगंज का रुपेश पाहन उर्फ रुपेश मुंडा और मैक्लुस्कीगंज का अनिश केरकेट्टा शामिल है।

Ranchi : एक पिस्टल सहित कई सामान बरामद

पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, 7.65 एमएम की दो जिंदा गोली, एक देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोली, विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल, दो लूटा गया मोबाईल और दो मोटरसाईकिल बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हथियार के बल पर जेवर सहित पैसे की लूट, चार गिरफ्तार… 

पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि 13 मई को सभी ने कंपनी की साइट पर जाकर मजदूरों को धमकाया था तथा चालक का मोबाइल लेकर चले गए थे। इस मोबाइल से ठेकेदार से 2 लाख की रंगदारी मांगी थी। अंत में ठेकेदार ने बीस हजार रुपए देने पर सहमति जताई थी, लेकिन ठेकेदार ने वह भी पैसा उन्हें नहीं दिया। इसी से आक्रोशित होकर आरोपियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—-

 

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...