Ranchi : मैक्लुस्कीगंज से देसी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार…

Ranchi :  राजधानी रांच के मैक्लुस्कीगंज में हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम सहजाद अंसारी बताया जा रहा है और मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ आजाद नगर का रहने वाला है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल सहित कई सामान जब्त किया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नशे के धंधेबाज धराए, 10 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार… 

Ranchi : बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले के सत्यापन के लिए खलारी डीएसपी के निर्देश पर खलारी बाजारटांड में जांच शुरु कर दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, माल के साथ पकड़ाए 5, उसके बाद… 

इसी दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने युवक दौड़ाकर पकड़ लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक कैंची और 4 हजार रुपए बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और सलाखो के पीछे भेज दिया।

 

 

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी...

वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद की है।...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: जमशेदपुर में घर से चल रहा था...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस...