Ranchi: 800 करोड़ GST घोटाला: आरोपी अमित गुप्ता न्यायिक हिरासत में भेजे गए, विक्की भलोटिया की जमानत पर 11 जून को सुनवाई

Ranchi: 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ED द्वारा गिरफ्तार आरोपी अमित गुप्ता को गुरूवार को पीएमएलए (PMLA) के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने ED को अमित गुप्ता से पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी था।

इस घोटाले से जुड़े एक अन्य आरोपी विक्की भलोटिया की जमानत याचिका पर अब 11 जून 2025 को सुनवाई होगी। विक्की की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत से बहस के लिए समय की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अदालत में विक्की भलोटिया की ओर से बहस करेंगे।

Ranchi: क्या है मामलाः शिव कुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता समेत कई अन्य आरोपियों ने लगभग 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी चालान तैयार किए हैं। इन फर्जी चालानों के माध्यम से 800 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी टैक्स क्रेडिट क्लेम किया गया, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।

ED और जीएसटी इंटेलिजेंस के संयुक्त जांच में सामने आया की आरोपियों ने 90 से अधिक शेल कंपनियों का इस्तेमाल कर फर्जी लेनदेन दिखाए और टैक्स चोरी की। ये कंपनियां कागज पर ही मौजूद थीं और इनका संचालन केवल इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था।

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...