800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार अमित गुप्ता ने लगाई जमानत की गुहार, पीएमएलए कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

रांची: बहुचर्चित जीएसटी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद कारोबारी अमित गुप्ता ने पीएमएलए (PMLA) की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमित गुप्ता को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। उस पर फर्जी सेल कंपनियों के जरिए 800 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी इनवॉयस घोटाले का आरोप है। इस मामले में ईडी ने रांची, जमशेदपुर, बोकारो और पश्चिम बंगाल के नौ स्थानों पर छापेमारी की थी।

ईडी के अनुसार, अमित गुप्ता ने दर्जनों शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी लेन-देन दर्शाकर बड़ी टैक्स हेराफेरी की थी। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है और अदालत से राहत की मांग कर रहा है। मामले की अगली सुनवाई तक सभी की निगाहें विशेष अदालत के निर्णय पर टिकी हैं।


Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...