Ranchi Airport: मानसून में घटे हवाई यात्री, 24 अगस्त को सबसे कम 4959 यात्रियों का आवागमन

 रांची एयरपोर्ट पर मानसून का असर हवाई यातायात पर दिख रहा है। अगस्त में यात्रियों की संख्या घटी और 24 अगस्त को सिर्फ 4959 यात्रियों का आवागमन हुआ।


Ranchi Airport रांची: मॉनसून का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अगस्त में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 24 अगस्त को इस महीने सबसे कम 4959 यात्रियों का आवागमन हुआ।

एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 2700 यात्री विभिन्न शहरों से रांची पहुंचे, जबकि 2259 यात्री रांची से देश के अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हुए। मई और जून की तुलना में यह संख्या काफी कम है। इस वर्ष मई और जून में रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन औसतन 7500 से 8000 यात्री सफर कर रहे थे। वहीं अगस्त में कई दिनों में यह आंकड़ा पांच से छह हजार के बीच सिमट गया।

Ranchi Airport: अगस्त में कई बार छह हजार से नीचे रहा आंकड़ा

अगस्त में 18 तारीख को 6372 और 22 अगस्त को 6394 यात्रियों के आवागमन के साथ सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई। इसके विपरीत 24 अगस्त को यात्रियों की संख्या घटकर 4959 रह गई।

महीने के शुरुआती दिनों में भी यात्री संख्या में उतार चढ़ाव रहा। एक अगस्त को 6344, दो अगस्त को 6259, चार अगस्त को 5564, पांच अगस्त को 5334, छह अगस्त को 5636, आठ अगस्त को 6318 और नौ अगस्त को 5976 यात्रियों ने हवाई सफर किया।

इसी तरह 11 अगस्त को 5926, 12 अगस्त को 5458, 13 अगस्त को 5661, 14 अगस्त को 5867, 15 अगस्त को 6169, 16 अगस्त को 6192, 17 अगस्त को 5518, 19 अगस्त को 5485, 20 अगस्त को 6010, 21 अगस्त को 5939 और 23 अगस्त को 5987 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया। इस अवधि में एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या 36 से 46 के बीच रही।


Key Highlights

  • 24 अगस्त को रांची एयरपोर्ट पर सबसे कम 4959 यात्रियों का आवागमन

  • मई जून में प्रतिदिन 7500 से 8000 यात्री कर रहे थे हवाई सफर

  • अगस्त में कई दिनों में यात्री संख्या छह हजार से नीचे रही

  • बारिश और खराब मौसम से यात्रा की योजना प्रभावित

  • यात्रियों की कमी से एयरपोर्ट के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को घाटा


Ranchi Airport: मौसम की वजह से कारोबार पर भी असर

लगातार बारिश, खराब मौसम और बादलों की स्थिति का असर हवाई यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। मौसम को देखते हुए कई लोग अपनी यात्रा की योजना में बदलाव कर रहे हैं। अगस्त में विमानों की संख्या में बहुत अधिक बदलाव नहीं होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

यात्रियों की कमी का असर एयरपोर्ट परिसर में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ा है। पार्किंग संचालक, पेर्बश इंग्लैंड और मनी एक्सचेंज संचालक ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखकर काम बंद करने की सूचना दी है। एयरपोर्ट पार्किंग के कैंटीन संचालक ने भी प्रबंधन को पत्र देकर काम बंद करने की बात कही है। संचालकों का कहना है कि यात्रियों की कमी के कारण लगातार घाटा हो रहा है।

एयरपोर्ट से जुड़े लोगों के अनुसार, मानसून के दौरान हर वर्ष यात्रियों की संख्या में कमी आती है। शैक्षणिक संस्थानों के खुले रहने और पर्यटकों की संख्या कम होने का असर भी हवाई यातायात पर पड़ता है। सितंबर और अक्टूबर में त्योहारों के दौरान मौसम साफ होने के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...