Ranchi Airport Chaos: Indigo की 12 फ्लाइट रद्द, टिकट कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी, यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की 12 फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई। टिकट कीमतें कई गुना बढ़ीं और कई यात्रियों की प्लानिंग गड़बड़ा गई।


Ranchi Airport Chaos रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। भारतीय एयरलाइन कंपनी Indigo की ओर से अचानक फ्लाइट कैंसिल और देरी की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कई घंटों तक अफरा-तफरी बनी रही। कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए 12 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि 6 फ्लाइट्स कई घंटों लेट उड़ान भरीं।

इस दौरान एयरपोर्ट का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। हजारों यात्रियों ने फ्लाइट रद्द होने पर नाराजगी जताई। कई यात्रियों ने बताया कि वे शादी समारोह में शामिल होने, मेडिकल इमरजेंसी, इंटरव्यू और बच्चों की परीक्षा के लिए यात्रा पर जा रहे थे, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने से उनका पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया


Key Highlights

  • रांची से Indigo की 12 उड़ानें रद्द, 6 फ्लाइट्स घंटों की देरी से रवाना

  • यात्रियों की परेशानी बढ़ी, कई की परीक्षा, शादी और मेडिकल अपॉइंटमेंट छूटा

  • एयरपोर्ट पर टिकट कीमतें सामान्य से 12–13 गुना तक बढ़ गईं

  • Ranchi to Kolkata किराया 4 हजार से बढ़कर 55 हजार रुपये पहुंचा

  • गुस्साए यात्रियों ने Indigo काउंटर पर किया हंगामा


Ranchi Airport Chaos: चार हजार वाला टिकट 55 हजार में

इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने का असर हवाई किरायों पर भी नजर आया। अन्य एयरलाइंस के टिकटों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया।

Ranchi Airport Chaos: शनिवार को कुछ प्रमुख रूटों का किराया इस प्रकार रहा:

रूटकिराया
रांची–कोलकाता₹55,117
रांची–दिल्ली₹24,999
रांची–मुंबई₹48,549
रांची–चेन्नई₹43,482
रांची–पटना₹40,662
रांची–बेंगलुरु₹53,011
रांची–भुवनेश्वर₹44,284

सामान्य दिनों में महज ₹4,000 में मिलने वाला रांची-कोलकाता किराया शुक्रवार को ₹55,117 तक पहुंच गया। कई यात्रियों ने इसे एयरलाइंस द्वारा आकस्मिक अवसर पर किराया बढ़ाने की एक बड़ी विफलता बताया।

Ranchi Airport Chaos: एयरपोर्ट पर हंगामा और काउंटर पर लंबी कतारें

इंडिगो काउंटर पर अचानक भीड़ बढ़ गई। यात्रियों ने रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट की मांग की। कुछ जगहों पर यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। एयरपोर्ट पर लगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर पूरे दिन “Flight Cancelled” और “Rescheduled” के नोटिस चलते रहे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img