Ranchi : कटहल मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, सीधी टक्कर में पांच लोग घायल

Ranchi : पुनदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत कटहल मोड़ स्थित नाथ मेंशन अपार्टमेंट के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि कार और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और इस खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस जगह पर आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सूचना मिलने पर पुनदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। ओपी प्रभारी ने लोगों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई और स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया, तब जाकर सड़क जाम हटाया जा सका। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

अलिशा रानी की खबर

Jharkhand Ration Card: राशन कार्ड बनवाने से पहले पूरे करें 6...

 झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने या सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर जरूरी किया...

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...