Ranchi Clash News: नामकुम में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

 रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला और मारपीट का आरोप लगाया है।


Ranchi Clash News रांची: Namkum Police Station क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के सामने हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए शुक्रवार को भी सामलौंग क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत कांटाटोली में जाम के दौरान तेज हॉर्न बजाने को लेकर हुई थी। इसी दौरान दो युवकों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी। बाद में यही विवाद गुरुवार शाम सामलौंग भुईयांटोली में दोबारा हिंसक झड़प में बदल गया।


Key Highlights

  • नामकुम में हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा

  • दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया

  • लोहे की पाइप और डंडे से हमला करने का आरोप

  • एक पक्ष ने 25 हजार रुपए छीनने की भी शिकायत दर्ज करायी

  • तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात


Ranchi Clash News:रोहित कुमार ने लगाया हमला करने का आरोप

पहली प्राथमिकी भुईयांटोली निवासी रोहित कुमार की ओर से दर्ज करायी गयी है। रोहित ने पुलिस को बताया कि दिन में हुए विवाद के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार छह युवक लोहे की पाइप और डंडा लेकर उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गये।

रोहित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई निरंजन यादव बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद दोनों को बचाया जा सका।

घटना में रोहित का सिर फट गया, जबकि निरंजन यादव के हाथ में चोट आयी है। रोहित ने सुलेमान अहमद, शोएब अहमद समेत अन्य लोगों पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है।

Ranchi Clash News:दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी प्राथमिकी

दूसरी ओर शोएब अहमद ने भी नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शोएब ने आरोप लगाया है कि निरंजन यादव, रोहित यादव समेत आठ-नौ लोगों ने उसके और उसके भाई सुलेमान के साथ मारपीट की।

शोएब ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान 25 हजार रुपए छीन लिये गये। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

Ranchi Clash News:इलाके में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद सामलौंग और आसपास के इलाकों में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

CBSE 10th Result 2026: दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत...

CBSE ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पास प्रतिशत 96.78% पहुंचा। रांची से करीब 5 हजार...

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश का...

झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाओं...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...