बिजली तार हटाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे पर केस दर्ज

रांची: सदर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में बिजली का तार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला 30 जुलाई की शाम का है।

पहली प्राथमिकी रीता देवी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके घर के गेट के सामने बिजली का तार गिर गया था। जब उन्होंने सोनू कुमार से उसे हटाने को कहा, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने माता-पिता को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी।

वहीं दूसरी ओर, आदर्श नगर के निवासी कृष्ण चंद महाराज ने भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसी दिन शाम करीब 5 बजे जब उनकी पत्नी घर में अकेली थीं, तब पड़ोसी श्रीकांत सिंह, रीता देवी, खुशबू देवी, सुमन सिंह और चंदन सिंह घर में घुस आए और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। अगले दिन धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img