Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने 170 डॉक्टरों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा-सीमित संसाधनों में भी बड़े बदलाव संभव

276
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने 170 डॉक्टरों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा-सीमित संसाधनों में भी बड़े बदलाव संभव
Advertisment

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने JPSC द्वारा अनुसंशित 54 सहायक प्राध्यापकों, 13 दंत चिकित्सक पदाधिकारी व NHM के तहत 38 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी तथा 55 चिकित्सा पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र मिला। अब ये पदाधिकारी राज्य के 5 मेडिकल कॉलेजों में योगदान देंगे। राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : कार्तिक उरांव चौक के बाद घर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप… 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ चुनौतियां भी बदल रही हैं। उन्होंने कहा, “सरकार विभिन्न योजनाएं और व्यवस्थाएं बना सकती है, लेकिन इन्हें सफल बनाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीमित संसाधनों के बावजूद अगर जुनून और समर्पण हो, तो बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।”

Ranchi : महामारी से सीखे सबक

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कोरोना काल की चुनौतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि महामारी के समय जब लोग अपने घरों में बंद थे, तब राज्य सरकार ने अपने प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर वापस लाने का कार्य किया। “हमने संवेदनशीलता के साथ लोगों का साथ दिया और कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे। उस दौर में हमने कोरोना को राज्य में केवल चर्चा तक सीमित रखने का प्रयास किया और चुनौती को सफलतापूर्वक पार किया।”

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : यहां होता है पंचकर्म से निशुल्क इलाज, जाने क्या है पंचकर्म चिकित्सा पद्धति 

सीएम ने स्पष्ट किया कि डॉक्टर सिर्फ उपकरणों और मशीनों के सहारे बीमारियों का इलाज नहीं कर सकते। उनके अनुसार, मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के बिना स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार संभव नहीं है।

Ranchi : महिलाओं की बड़ी भागीदारी और स्वास्थ्य चिंताएं

इस नियुक्ति प्रक्रिया में सबसे अधिक संख्या में महिलाओं का चयन हुआ है। इस पर प्रसन्नता जताते हुए सीएम ने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें- ये है Ranchi का सबसे महंगा 1 करोड़ का पंडाल, जाने क्या है इसमे खास… 

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में बढ़ते सिजेरियन प्रसव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांवों में यह दर काफी कम है, जबकि शहरों में सिजेरियन प्रसव तेजी से बढ़ रहा है। “सिजेरियन के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक असर पड़ता है। कई देशों में इसे कम करने के प्रयास हो रहे हैं और हमें भी इस दिशा में काम करना होगा।”

Ranchi : बेहतर कार्य करने वालों को सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर सीएम ने कहा कि जो भी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सीएम ने उम्मीद जताई कि नए नियुक्त चिकित्सक राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी जरुर पढे़ं++++

Jamtara Crime : Electricity Bill बकाया है नहीं भरोगे तो कट जाएगा, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 

Breaking : सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने की तैयारी, कैबिनेट से मिली मंजूरी 

Breaking : कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर 

Dhanbad Crime : बार-बार बेईज्जती करता था दोस्त इसलिए कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार… 

Jharkhand Politics : सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी! बाबूलाल मरांडी का बड़ा खुलासा, सारंडा जंगल पर गरमाई राजनीति 

Gumla Encounter : गुमला में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर… 

Ranchi : 8 साल सेवा के बाद परीक्षा का फरमान, सदर अस्पताल की नर्सों में भारी आक्रोश 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates