Dhanbad Crime : बार-बार बेईज्जती करता था दोस्त इसलिए कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

Dhanbad Crime : धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित वासेपुर मटकुरिया आंगनबाड़ी केंद्र के सेफ्टी टैंक में मिले 22 वर्षीय सोनू यादव हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Gumla Encounter : गुमला में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर…

Dhanbad Crime : 22 सितंबर को टोटो चालक की हुई थी हत्या

बताते चलें कि बीते 22 सितंबर को टोटो चालक सोनू की गला रेतकर हत्या करने वाला शख्स कोई और नही, बल्कि उसका पुराना दोस्त ही था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना स्थल पर फोरेंसिक जांच में मिले सबूतों के आधार पर मृतक के दोस्त तुलसी विश्वकर्मा उर्फ फेकन (28), जो वासेपुर मटकुरिया बस्ती का ही रहने वाला है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : अरगड्डा क्षेत्र में कोयला तस्करों का हमला, चार सुरक्षा कर्मी घायल 

Dhanbad Crime : खुन्नस के कारण दोस्त की ही कर दी हत्या

पूछताछ के दौरान आरोपी ने फेकन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मृतक और फेकन की अच्छी दोस्ती थी, लेकिन एक सप्ताह पूर्व दोनों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान सोनू ने फेकन को काफी गालियां दी थी। इसके बाद जब भी सोनू को मौका मिलता वह फेकन को काफी बेइज्जत करता था। इसी से खुन्नस पर उसने सोनू की पेट मे छुरा मारकर और गला रेतकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : पेसा नियामवली पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार 

हत्या के बाद शव छुपाने की नीयत से उसने शव को आंगनबाड़ी के सूखे सेफ्टिक टैंक में डाल दिया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार तुलसी उर्फ फेकन की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू, कपड़ा और चप्पल को भी बरामद कर लिया है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : बदले की आग ने बना दिया हत्यारा, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

IND VS PAK : पाकिस्तान को फिर धो डाला! भारत ने लगातार 7वें मुकाबले में पाक को बुरी तरह से हराया… 

Dhanbad Murder : धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, सेप्टिंक टैंक के भीतर मिला शव… 

झारखंड के सरकारी स्कूलों में बदलने जा रही शिक्षा व्यवस्था, पीबीएल माध्यम से मिलेगी बच्चों की होगी पढ़ाई… 

Ranchi : खलारी में पुलिस टीम पर नक्सली हमला, हवलदार गंभीर रुप से घायल… 

Ranchi : झारखंड के तीन शहरों को मिलेगी मेट्रो! केन्द्र ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान मांगा 

Ranchi : त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक, एनडीआरएफ टीमें रहेंगी तैनात 

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...