Advertisment

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।


Ranchi Crime News रांची: राजधानी रांची में चेन स्नैचिंग और मोबाइल छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामले में खेलगांव थाना क्षेत्र के डुमरदगा में घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वहीं, अरगोड़ा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Ranchi Crime News: दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को सुबह करीब 11:37 बजे खेलगांव थाना क्षेत्र के डुमरदगा स्थित एक घर के बाहर खड़ी महिला के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता के पति राजकिशोर सिंह ने खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए थे और जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर JH01EN-3771 नंबर अंकित था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

राजधानी में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग और मोबाइल छिनतई की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।


Key Highlights:

  • खेलगांव थाना क्षेत्र के डुमरदगा में महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन की छिनतई।

  • हेलमेट पहने बाइक सवार दो अपराधी वारदात के बाद फरार।

  • अरगोड़ा थाना पुलिस ने 1.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को पकड़ा।

  • गिरफ्तार आरोपियों से दो मोबाइल भी बरामद, दो अन्य की तलाश जारी।

  • राजधानी में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाएं पुलिस के लिए बनी चुनौती।


Ranchi Crime News: ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

अरगोड़ा थाना पुलिस ने हरमू मैदान के पास गुरुवार रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लातेहार निवासी रोहित कुमार (19), नगड़ी निवासी आरव राज (19) और अरगोड़ा के इमली चौक निवासी निखिल कच्छप (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से 1.51 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Ranchi Crime News: दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो अन्य संदिग्ध पगली और कन्हैया फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Highlights

पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, कोर्ट ने शराब कारोबारी को...

मोतिहारी : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी और अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

Jharkhand Voter List 2026: 5 अगस्त से Claim-Objection प्रक्रिया शुरू, CEO...

झारखंड में 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सत्यापन और दस्तावेजों को...

विकास आयुक्त की अध्यक्षता में RIDF योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

पटना : बिहार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज पटना स्थित मुख्य सचिवालय के सभाकक्ष में ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि...