Ranchi: खबर राजधानी रांची से है। एक करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में झारखंड पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से यूपी से साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम आसिफ बताया जा रहा है।
Ranchi: साइबर ठगी का खुलासा
बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर राशि को 5 से 10 गुणा करने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करता था। साइबर ठग व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर आम आदमी को जाल में फंसाता था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपडेट जारी है….
Highlights