Advertisment

सीएम हेमंत सोरेन ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, झारखंडवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। साथ ही राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा

पूजा करते तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भगवान विश्वकर्मा सभी को सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’

बता दें कि विश्वकर्मा पूजा हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि विश्वकर्मा भगवान की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि उन्हें पहला वास्तुकार माना गया है। मान्यता है कि हर साल अगर आप घर में रखे हुए लोहे और मशीनों की पूजा करते हैं तो वह जल्दी खराब नहीं होते हैं।

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...