Ranchi : हेमंता का बड़ा बयान-चंपई सोरेन ना तो मेरे और ना ही बीजेपी के संपर्क में हैं…

Ranchi : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर हेमंता बिस्वा सरमा ने विराम लगा दिया है। असम सीएम एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे ना तो मेरे और ना ही बीजेपी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मैं चंपाई सोरेन के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता।

Ranchi : क्या सच और क्या झूठ मुझे कुछ नहीं पता है-चंपाई सोरेन

झारखंड के राजनीति के गलियारों में चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के खबर का चंपई सोरेन ने भी खंडन किया है। आज मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि क्या सच और क्या झूठ मुझे कुछ नहीं पता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : चौहान हेंब्रम के हत्यारे की अभी तक गिरफ्तारी ना होना राज्य सरकार की नाकामी-अमर बाउरी 

मैं जहां पर हूं वहीं पर ठीक हूं। मुझे खुद नहीं पता कि मैं किस जगह जा रहा हूं। आगे लोबिन हेंब्रम से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोबिन से मुलाकात हुई थी लेकिन भाजपा में जाने को लेकर बात नहीं हुई। बातचीत के बाद चंपई सोरेन रांची से जमशेदपुर आवास के लिए रवाना हुए।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...