Ranchi : राजधानी रांची से एक लव अफेयर का मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जमकर पिटाई कर दी और गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद पत्नी प्रेमी के साथ फरार बताई जा रही है। प्रेमी ने घटना के बाद पुंदाग ओपी थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के ऊपर पिटाई की मामला दर्ज कराया है।
Ranchi : पत्नी और उसके प्रेमी ने मारपीटकर बेहोश कर दिया
दर्ज प्राथमिकी में घायल पति ने बताया कि 7 अगस्त को वह घर से किसी काम से कहीं बाहर गया हुआ था। वापस आने पर उसने अपनी पत्नी को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। ये सब देखकर उसने प्रेमी का कॉलर पकड़ लिया। पर इसी बीच उसकी पत्नी और प्रेमी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद शख्स वहीं पर बेहोश गया। होश आने पर देखा तो पत्नी घर पर नहीं है। पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।