Ranchi : झारखंड की स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रशिक्षु नर्सों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने उनके मासिक मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए अब ₹25,000 प्रति माह देने की घोषणा की है। पहले इन प्रशिक्षु नर्सों को मात्र ₹10,000 मासिक मानदेय मिलता था। यानी वेतन में सीधे ₹15,000 की बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढे़ं- Jamshedpur Crime : फेसबुक पर बनी दोस्त ने लगा दिया लाखों का चूना, मामला दर्ज…
Ranchi : ₹10,000 से बढ़ाकर ₹25,000 हो जाएगा वेतन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा, “स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रतिमाह मानदेय पर काम करने वाली प्रशिक्षु नर्सों का वेतन ₹10,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। यह फैसला नर्सों की मेहनत को सम्मान देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।”

ये भी पढे़ं- Ranchi : फांसी के सहारे फंदे से युवक का झूलता शव मिलने से मची सनसनी…
यह घोषणा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी
राज्य भर में हजारों प्रशिक्षु नर्सें अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवा दे रही हैं। कोविड काल से लेकर अब तक उनकी भूमिका काफी अहम रही है। कम वेतन के बावजूद इन्होंने अपनी सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी। ऐसे में सरकार का यह कदम न केवल उनके उत्साह को बढ़ाएगा, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
ये भी पढे़ं- Breaking : राज्यपाल संतोष गंगवार से बीजेपी के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात, मंत्री हफीजूल हसन को बर्खास्त…
स्वास्थ्य मंत्री के इस फैसले का नर्सों और उनके संगठनों ने स्वागत किया है। उन्होंने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत पहल है। यह वेतन वृद्धि मई 2025 से प्रभावी मानी जा रही है।
Highlights


