Ranchi: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन को उम्रकैद की सजा, हत्या की ये थी वजह

Ranchi: बहुचर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, उसके बेटे राहुल कुजूर और शूटर काविश अदमन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में सभी को छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
मुख्य आरोपी की पत्नी और गवाह को राहत

कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में डब्लू कुजूर की पत्नी सुशीला कुजूर और सरकारी गवाह बने मुनावर अफाक को बरी कर दिया है। मुनावर अफाक को पहले आरोपी बनाया गया था, लेकिन बाद में वह सरकारी गवाह (इंप्रूवर) बन गया और मुख्य आरोपियों के खिलाफ अहम गवाही दी। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में FSL रिपोर्ट सहित ठोस साक्ष्य पेश किए। मामले की सुनवाई के दौरान केस के आईओ (इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर), एक इंप्रूवर समेत कुल 30 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया।

Ranchi: 30 मई 2022 को हत्या

30 मई 2022 की रात रांची के रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उन्हें पांच गोलियां मारी थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर और अन्य आरोपी कोलकाता होते हुए दिल्ली भाग गए थे।

Ranchi: दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सूचना दी थी। बाद में सुखदेवनगर थाना पुलिस ने आरोपियों को रांची लाकर जेल भेजा। इस मामले में सुखदेव नगर थाना कांड संख्या 238/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Ranchi: हत्या की वजह बना प्रेम विवाह

कमल भूषण और डब्लू कुजूर जमीन कारोबारी थे और साथ मिलकर काम करते थे। लेकिन जून 2021 में कमल भूषण की बेटी यामिनी ने डब्लू कुजूर के बेटे राहुल कुजूर से प्रेम विवाह कर लिया, जिससे कमल भूषण नाराज हो गया। इसके बाद दोनों व्यापारिक साझेदारों के बीच तनाव और दुश्मनी बढ़ गई, जो अंततः हत्या का कारण बनी।

Ranchi: तीन चार्जशीट और आठ आरोपी

पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें डब्लू कुजूर का भाई छोटू कुजूर भी शामिल है। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने इस केस में तीन अलग-अलग चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।

Jharkhand Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक, वेतन विसंगति...

 झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। वेतन विसंगति दूर करने के लिए कमेटी, JPSC पुनर्गठन और खनन व्यवस्था पर...

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...