Advertisement
Advertisement

कमल भूषण हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी डब्लू कुजूर समेत तीन दोषी करार

Ranchi : राजधानी रांची के बहुचर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। मामले में मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, बेटा राहुल कुजूर और शूटर काविश अदमन को आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया गया। आरोपियों के सजा के बिंदु पर 22 सितंबर को सुनवाई होगी।

ये भी पढे़ं- Breaking : रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, झारखंड सरकार केंद्र के साथ मिलकर बढ़ाएगा रक्षा उत्पादन-सीएम हेमंत सोरेन 

कमल भूषण हत्याकांड : डब्लू कुजूर की पत्नी समेत दो साक्ष्य के अभाव में बरी

वही मामले में ट्रायल फेस कर रहे डब्लू कुजूर की पत्नी सुशीला कुजूर और केस के सरकारी गवाह बने मुनावर अफाक को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने फैसला सुनाया। ट्रायल के द्वारा अभियोजक पक्ष ने केस के आईओ और एक इंप्रूवर समेत 30 गवाहों का बयान दर्ज कराया था।

ये भी पढे़ं- Ranchi Murder : पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या फिर जलाया शव, अधजला युवक का शव मिलने से मची हड़कंप 

अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य के तौर पर FSL की रिपोर्ट भी कोर्ट में की पेश की। हत्याकांड के आरोपी मुनावर अफाक सरकारी गवाह (इंप्रूवर) बन गया था, जो मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गवाही दी है।

कमल भूषण हत्याकांड : 30 मई 2022 को हुई थी हत्या

बताते चलें कि 30 मई 2022 को कमल भूषण हत्या की हुई थी। रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास कमल भूषण को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें उन्हें 5 गोलियां लगी थी। हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर और उनका बेटा राहुल कुजूर समेत 4 आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकता होते हुए दिल्ली भाग गए थे।

ये भी पढे़ं- Chatra Murder : चाकू से काटकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, प्रेमिका हिरासत में…

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने सभी को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने सभी को रांची लाकर जेल भेज दिया था। हत्या कांड को लेकर सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 238/2022 के तहत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कमल भूषण हत्याकांड : बेटी के प्रेम विवाह के कारण हुई थी हत्या

कमल भूषण की हत्या की वजह उनकी बेटी यामिनी की प्रेम विवाह बनी थी। कमल भूषण और डब्लू कुजूर दोनों जमीन कारोबार में पार्टनर थे और दोनो एक साथ कारोबार करते थे, लेकिन जून 2021 में कमल भूषण की बेटी यामिनी से डब्लू कुजूर के बेटे राहुल कुजूर ने प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद से दोनो पार्टनर के बीच विवाद हो गया और दोनो एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : जीटी रोड पर हाईवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद भड़की आग, दोनों वाहन खाक 

दरअसल बेटी की प्रेम विवाह से कमल भूषण नाराज चल रहा था। इस हत्याकांड मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिसमें डब्लू कुजूर के भाई छोटू कुजूर को भी आरोपी बनाया गया है। सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने तीन अलग अलग चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। अब मामले की 22 सितंबर को सुनवाई होगी।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Bokaro : दहेज की खातिर मार डाला! घर से नवविवाहिता की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Dhanbad Crime : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा…

Chatra Breaking : प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का काट दिया गला, प्रेम-प्रसंग में… 

Latehar में फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप, जतरा में खा लिया चाऊमीन, 35 बच्चे बीमार… 

Ranchi Breaking : नशे में बवाल! युवक और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर मारपीट, विडियो वायरल… 

Breaking : 24 सितम्बर को होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम हेमंत करेंगे अध्यक्षता 

Jharkhand Politics : झारखंड में हेमंत नहीं माफिया राज चल रही है, जंगलराज की स्थिति है-बीजेपी महामंत्री का बड़ा आरोप 

Jamshedpur Crime : अपराधी बेखौफ! घर में घुसकर सो रहे युवक को मारी गोली… 

Commercial Advertisment

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...

SIR Update: झारखंड समेत 7 राज्यों के छूटे मतदाताओं को मिलेगा...

 निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया के दौरान छूटे मतदाताओं को एक और मौका देने का फैसला किया है। पात्र...

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...