रांची लोक मान्य तिलक ट्रेन आज से बदले मार्ग पर चलेगी

रांची: उत्तर-मध्य रेलवे अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 29 नवंबर से तीन जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का प्रयागराज स्टेशन के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन सुबह 10.28 बजे व प्रस्थान सुबह 10.30 बजे होगा, वहीं ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रांची एक्सप्रेस एक दिसंबर से पांच जनवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का प्रयागराज स्टेशन के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन शाम 4.00 बजे व प्रस्थान शाम 4.02 बजे होगा।

धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन दक्षिण-मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा।

इस कारण ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

मार्ग में बदलाव के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 12835 हटिया- सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस 28 नवंबर व तीन दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18637 हटिया- सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस दो दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

Saffrn

Trending News

Jharkhand में सैंकड़ों सहायक आचार्यों की होगी नियुक्ति, इस दिन मिलेगा...

Jharkhand: Jharkhand के सरकारी स्कूलों में अब सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।...

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img