झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. सभी प्रत्याशी लगातार अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं.
आज RANCHI LOKSABHA सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं.
नामांकन दाखिल करने से पहले संजय सेठ ने रांची के मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया.


सांसद संजय सेठ ने पूजा-पाठ की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया में शेयर की है. फेसबुक पर तस्वीरें शेयर करते हुए सांसद संजय सेठ ने लिखा-रांची की सेवा का सौभाग्य ईश्वर कृपा के बिना असंभव था. विगत 5 वर्षों के इस दायित्व निर्वहन में आपके स्नेह और आशीर्वाद से निरंतर ऊर्जा मिलती रही. आज प्रभु कृपा से RANCHI LOKSABHA से पुनः नामांकन का अवसर प्राप्त हुआ है. निश्चित ही हमसब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेंगे.
उन्होंने अपने पोस्ट में हैशटैग भी डालते हुए लिखा- अबकी बार 400 पार


















