Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से शनिवार दोपहर से ही लापता दो बहनों का पता अभी तक नहीं चल पाया है कि आखिर दोनों बहन कहाँ है। रांची पुलिस इस मामले को लेकर दिन-रात खोजबीन कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। धीरे-धीरे यह मामला तुल पकड़ते दिख रहा है और लड़की के परिवार वाले रांची पुलिस पर आस लगाये बैठे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Giridih : खम्भरा डैम में नहाने के दौरान डूबा शख्स, शव की खोजबीन जारी…
इसी दौरान आज सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनसे लापता हुई दो बहनो के मामले की सारी जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अजय नाथ शाहदेव के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Ranchi : मामले को लेकर गंभीर है हेमंत सरकार
पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं और लगातार मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मामले में बहुत जल्द हमें सफलता मिलेगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी कहा कि सरकार सहित प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर है।
ये भी पढ़ें- Lohardaga Firing : कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक गंभीर…
लापता हुई दोनों बहनों का 48 से 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा हो जाएगा और हमारी बेटियां सुरक्षित घर वापसी करेगी। वहीं लापता हुई दो बहनों के पिता ने कहा कि हमें रांची पुलिस पर पूरा भरोसा है और पुलिस लगातार हमारी बेटियों की खोजबीन में जुटा है। प्रशासन ने मुझे भरोसा दिया है कि मेरी बेटियां सुरक्षित है।
Highlights